बरसते पानी में भी रुद्री निर्माण करने बड़ी संख्या में जुटे श्रद्धालु


सागर। बारिश का मौसम आधा बीत जाने के बाद भी सागर की गागर पानी से अभी तक खाली है दो दिन से लगता इन्द्रदेव प्रसन्न है थोड़ी थोड़ी बारिश हो रही है बैंक कॉलोनी तिली रोड स्थित पशुपतिनाथ मंदिर में चल रहे पार्थिव शिवलिंग निर्माण पूजन अभिषेक कार्यक्रम के चतुर्थ दिवस कल गुरुवार को सुबह से ही  बारिश हो रही थी फिर भी रुद्रीनिर्माण और पूजन अभिषेक करने आस्था का बारिस रूपी प्रसाद समझकर बड़ी संख्या में श्रद्धालु  एकत्रित हुये। पं.शिवप्रसाद तिवारी ने बताया कि प्रतिदिन प्रातः 8 बजे से 11 बजे तक शिवलिंग निर्माण एवं 11.30 बजे से 1.30 बजे तक पूजन अभिषेक कार्यक्रम चल रहा है। गुरुवार को  पार्थिव रुद्रीनिर्माण एवं पूजन अभिषेक में बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।

Post a Comment

और नया पुराने