सागर। जिले में अवैध शराब के निर्माण, विक्रय, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध सागर पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना बण्डा एवं थाना विनायका पुलिस द्वारा अलग-अलग प्रकरणों में कार्रवाई करते हुए कुल 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
थाना बण्डा की कार्रवाई
थाना बण्डा में अपराध क्रमांक 658/2026, धारा 105, 123, 3(5) बीएनएस एवं 49(क) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की गई। पुलिस द्वारा प्रकरण में गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से कुल 345 पाव देशी लाल मसाला सागर गोल्ड कंपनी की शराब, कुल 62.4 लीटर जप्त की गई।
जप्त शराब का विवरण
जुझार सिंह, पिता ब्रजेन्द्र सिंह लोधी, उम्र 32 वर्ष, निवासी ग्राम नौराज थाना बण्डा 240 पाव, 43.2 लीटर, दिनेश सिंह, पिता गुलाब सिंह लोधी, उम्र 32 वर्ष, निवासी ग्राम नौराज थाना बण्डा 40 पाव, 7.2 लीटर,
मनोहर लोधी, पिता गुलजार लोधी, उम्र 32 वर्ष, निवासी ग्राम नौराज थाना बण्डा 30 पाव, 5.4 लीटर, राजा लोधी, पिता आधार सिंह लोधी, उम्र 45 वर्ष, निवासी गूगरा थाना बण्डा 35 पाव, 6.3 लीटर शामिल है।
थाना विनायका की कार्रवाई
थाना विनायका में अपराध क्रमांक 98/2026, धारा 105, 123, 3(5) बीएनएस एवं 49(क) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की गई। पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से कुल 904 पाव देशी लाल मसाला सागर गोल्ड कंपनी की शराब, कुल 162.72 लीटर जप्त की गई।
जप्त शराब का विवरण
चन्द्रभान उर्फ चंदू, पिता द्वारिका सिंह राजपूत, उम्र 42 वर्ष, निवासी ततरवारा थाना बण्डा 820 पाव, 147.6 लीटर, भगवान सिंह, पिता देवी सिंह लोधी, उम्र 44 वर्ष, निवासी ग्राम पाटन थाना विनायका 43 पाव, 7.74 लीटर,अरविन्द यादव, पिता आशाराम यादव, उम्र 44 वर्ष, निवासी पाटन थाना विनायका 22 पाव, 3.96 लीटर, मानसीग, पिता बिहारी अहिरवार, उम्र 45 वर्ष, निवासी ग्राम पाटन थाना विनायका 19 पाव, 3.42 लीटर जप्त की गई है।
दोनों कार्रवाई में कुल जप्ती
थाना बण्डा एवं थाना विनायका के दोनों प्रकरणों में पुलिस द्वारा कुल 1249 पाव देशी लाल मसाला सागर गोल्ड कंपनी की शराब, मात्रा 225.12 लीटर जप्त की गई।
पुलिस द्वारा दोनों प्रकरणों में कुल 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार सभी आरोपियों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर रिमांड पर लिया गया है। न्यायालय से प्राप्त निर्देशों के अनुसार प्रकरणों में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई जारी है।
अवैध और अमानक शराब के विरुद्ध सागर पुलिस का अभियान जारी
सागर पुलिस द्वारा जिले में अवैध एवं अमानक शराब के निर्माण, बिक्री, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। पुलिस द्वारा ऐसे अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों की गतिविधियों पर सतत निगरानी रखते हुए उनके विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
सागर पुलिस आमजन की सुरक्षा एवं स्वास्थ्य के दृष्टिगत अवैध तथा जहरीली शराब के कारोबार के विरुद्ध पूरी सख्ती से कार्रवाई जारी रखेगी।

एक टिप्पणी भेजें