बंडा जहरीली शराब त्रासदी - कांग्रेस ने की उच्चस्तरीय जांच की मांग, सौंपा ज्ञापन



सागर। जिले के बंडा विकासखंड में जहरीली शराब से लगभग 14 लोगों की मौत की जानकारी और कई लोगों के बीमार होने की घटना पर जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेश जाटव ने कांग्रेस जनों के साथ जिला चिकित्सालय पहुंचकर पीड़ितों और मृतकों के परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान मेडिकल कॉलेज में काफी अव्यवस्थाएं देखने मिली, मरीजों को पलंग का अभाव भी देखने मिला। इस दौरान कांग्रेसियों ने सांसद श्रीमती लता वानखेड़े का रास्ता रोककर काफी नाराजगी जताई। 
जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेश जाटव के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने संभागायुक्त को भी ज्ञापन सौंपा।

घटना को लेकर इन्होंने कहा

महेश जाटव ने कहा कि यह घटना अवैध शराब माफिया के साथ-साथ शासन-प्रशासन की लापरवाही का परिणाम है और मुख्यमंत्री की जीरो टॉलरेंस नीति पर सवाल खड़े करती है। बंडा क्षेत्र में अवैध शराब की शिकायतें पहले भी आबकारी विभाग को दी गई थी, पर कार्रवाई नहीं हुई। 

पूर्व विधायक सुनील जैन ने कहा कि जिम्मेदार पुलिस-आबकारी अमले के साथ कलेक्टर और एसपी को तत्काल हटाया जाए एवं पूरे प्रकरण की निष्पक्ष न्यायिक जांच हो। बरेठी, बंडा, शाहगढ़, मगरधा, विनायका, दलपतपुर, बरायठा की दुकानों की सीलिंग और सैंपलिंग की कार्रवाई पूरे जिले में चलाई जाए।

अमित राम जी दुबे ने कहा कि सभी पीड़ितों को निःशुल्क और बेहतर उपचार मिले। मृतकों के परिजनों को  एक-एक करोड़ की सहायता राशि और बीमार लोगों को भी आर्थिक सहायता दी जाए।

पूर्व सांसद आनंद अहिरवार ने कहा कि  इस घटना की घोर निंदा करते हैं अवैध शराब कारोबार पर तत्काल रोक और जवाबदेही तय करने की मांग की मां करते हुए दोषियों पर हत्या का प्रकरण दर्ज करने की मांग की। 
 
यह रहे उपस्थित

इस अवसर राम कुमार पचौरी, नेता प्रतिपक्ष बाबू सिंह यादव, मुकुल पुरोहित, सुरेंद्र सुहाने, आनंद हेला, डॉ संदीप सबलोक , रमाकांत यादव,अभिषेक गौर, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नरेंद्र मिश्रा, हेमराज रजक, वीरेंद्र राजे, किरण सोनी, ताहिर खान, रोशनी वसीम खान, चमन अंसारी, सागर साहू , सिन्टू कटारे, राहुल चौबे, पीयूष अवस्थी, निलेश अहिरवार, हीरालाल चौधरी, दीपक कुर्मी, जितेंद्र चौधरी, नौशाद अब्बासी, चक्रेश अहिरवार , आनंद अहिरवार, अजय लारिया, अजय राजपूत, अरविंद सिंह ठाकुर , हरिओम गौड़, विनोद रैकवार, संजय रैकवार, सुरेश रैकवार सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी।
उक्त जानकारी प्रवक्ता कमलेश तिवारी ने दी।

Post a Comment

और नया पुराने