दिवंगत शिक्षकों के परिवार को पांच करोड़ वासठ लाख का सहयोग, कर्मचारी कल्याण कोष योजना बनी सहारा


सागर
। पी एम यू एम शिक्षक संघ मध्यप्रदेश द्वारा शिक्षा एवं ट्राईबल विभाग के कर्मचारियों के लिए एक अभिनव एवं मानवीय सहयोग योजना संचालित की जा रही है। पी एम यू एम शिक्षक संघ कर्मचारी कल्याण कोष के प्रांतीय महासचिव मुकेश नेमा ने बताया कि इस योजना में अभी तक एक लाख पच्चीस हजार कर्मचारी निशुल्क रजिस्ट्रेशन कर चुके हैं। दिसंबर माह तक दो लाख कर्मचारी के रजिस्ट्रेशन हो जायेगें। यदि इन रजिस्टर्ड सदस्यों में से किसी कारण वश सेवाकाल में किसी का निधन हो जाता है तो संगठन के सभी रजिस्टर्ड सदस्य दिवंगत शिक्षक के परिवार के नामिनी के एकाउंट में सीधे राशि ट्रांसफर करते हैं। प्रति परिवार यह राशि लगभग 25 से 30 लाख के बीच में होती है। यह सहयोग अभियान प्रति माह 5 तारीख से लेकर 20 तारीख के बीच संचालित किया जाता है। इस माह यह सहयोग अभियान 5 अगस्त से 20 अगस्त तक चला और 
कर्मचारियो के पांच समूह  बनाए गए थे तथा प्रति समूह प्रति शिक्षक 190 रूपए सहयोग राशि निर्धारित की गई थी। यह राशि सीधे दिवंगत शिक्षक के परिवार के नामनी के एकाउंट में कर्मचारी स्वयं ट्रांसफर करते हैं। इस बार एक शिक्षक के लिए सहयोग राशि मात्र 38.00 रुपए ही पड़ी। नेमा ने बताया कि जैसे जैसे रजिस्ट्रेशन बढ़ते जायेंगे सहयोग राशि कम होती जायेगी। प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती कृष्णा साहू एवं संभाग उपाध्यक्ष अनुराग राय ने बताया कि इस माह जिन चार दिवंगत शिक्षकों को सहयोग प्रदान किया गया है उनमें स्व. नितिन जैन धार 2611360 रुपए, स्व. श्री रामराजा यादव दतिया 2597680 रु, स्व. श्री रामकुमार त्यागी मुरैना 2609840 रुपए, स्व. श्री रमेशचन्द्र शर्मा खरगौन 2575260 रुपए, स्व. श्री फिरोज अली ग्वालियर 2568610 रुपए के परिवार को सहयोग किया गया है। इस प्रकार इस माह कुल सहयोग 12962750 रुपए (एक करोड़ उनतीस लाख वासढ हजार सात सौ पचास रुपए ) हुआ। इसे मिलाकर अभी तक आठ महीने में पांच करोड़ वासठ लाख रुपए का सहयोग प्रदेश के शिक्षक साथियों ने अपने दिवंगत शिक्षकों के परिवार को सहयोग प्रदान कर मानवीय संवेदना की अनूठी मिसाल कायम की है। जिला अध्यक्ष आलोक श्रीवास्तव एवं जिला प्रभारी गोविंद सिंह ठाकुर ने बताया कि दिसंबर 2025 से प्रारंभ हुई इस मानवीय पहल के माध्यम से अब तक प्रदेश के 20 दिवंगत कर्मचारियों के परिवार को अभी तक पांच करोड़ अनठावन लाख की राशि सीधे इन परिवार के अकाउंट में कर्मचारियों द्वारा ट्रांसफर की जा चुकी है, प्रदेश संगठन मंत्री मनीष माथुर ने बताया कि मध्य प्रदेश में इस प्रकार की मानवीय पहल पहली बार प्रारंभ की गई है। यदि ऐसी व्यवस्था पूर्व से लागू होती तो अनेक दिवंगत कर्मचारियों के परिवारों को समय पर बड़ा आर्थिक संबल मिल सकता था, संगठन के संस्थापक सतीश खरे द्वारा सेवारत कर्मचारियों की परिवारों की सुरक्षा एवं भविष्य को ध्यान में रखकर प्रारंभ की गई यह योजना आज हजारों परिवारों के लिए आशा और विश्वास का माध्यम बन चुकी है। सह संस्थापक बृजेश असाटी एवं प्रांत अध्यक्ष मुरली मनोहर अर्जरिया ने बताया कि समाज के प्रबुद्ध जन इस सेवाभावी पहल की सराहना कर रहे हैं तथा अधिक से अधिक कर्मचारियों से इस जनकल्याणकारी अभियान से जुड़ने का आह्वान कर रहे हैं , संयोजक राघवेंद्र सिंह ने बताया कि यह योजना सहयोग के बदले सहयोग पर आधारित है, यदि आज आप किसी को सहयोग करेंगे तो कल आपातकालीन स्थिति में आपके परिवार को भी सहयोग किया जाएगा। सिर्फ रजिस्ट्रेशन करने से कोई ऐसी योजना का पात्र नहीं हो जाता है। इस योजना को सफल बनाने में प्रांतीय संयोजक पवन खरे, विनोद राठौड़, संजय श्रीवास्तव श्रीमती कृष्णा साहू प्रेम नारायण अहिरवार जिला आईटी सेल प्रभारी रवि जैन रामनरेश ठाकुर, अमृत साहू रंजीत यादव दिनेश चौबे, खूब सिंह ठाकुर, वीरेंद्र सोनी, सत्य सिंह,शिव चौरसिया, जितेंद्र सिंह प्रदीप जैन रूपेश खरे, चंद्रहास श्रीवास्तव, विनोद ताम्रकार दीपा अहिरवार राजकुमारी यादव संध्या साहू का विशेष सहयोग रहा है। उक्त जानकारी प्रांतीय मीडिया प्रभारी बृजेश द्विवेदी द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में दी गई।

Post a Comment

और नया पुराने