खा गई शक्कर, पी गया तेल, यह देखो भाजपा का खेल, नारे के साथ महंगाई के खिलाफ ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों ने प्रदर्शन कर, जनता और व्यापारियों से किया संवाद



सागर
। मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देशानुसार एवं जिला शहर कांग्रेस के आह्वान पर शहर की ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों द्वारा महंगाई के खिलाफ जनता की आवाज़ अभियान के तहत विरोध प्रदर्शन किया गया। शहर के तीनों ब्लॉकों में अलग-अलग नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए चाय की दुकानों, होटलों, किराना दुकानों, पेट्रोल पंपों और राहगीरों से संवाद किया। ब्लॉक क्रमांक-1 का नेतृत्व अध्यक्ष हेमराज रजक, ब्लॉक क्रमांक-2 का नेतृत्व एडवोकेट वीरेन्द्र राजे और ब्लॉक क्रमांक-3 का नेतृत्व अध्यक्ष नरेन्द्र मिश्रा ने किया।

इस दौरान कांग्रेसजनों ने पाया कि महंगी चीनी के कारण चाय-मिठाइयों के दाम बढ़ने से लोगों में भाजपा सरकार के प्रति भारी नाराजगी है। पेट्रोल इतना महंगा है कि लोग 10, 25 और 50 रुपये का पेट्रोल डलवा कर काम चला रहे हैं। 32% इथेनॉल मिले होने के कारण पूरे पेट्रोल का लाभ भी नहीं मिल पा रहा है। महंगी खाद्य सामग्री के कारण दुकानों पर ग्राहक नहीं आ रहे हैं, लोगों की क्रय शक्ति खत्म हो गई है। रक्षाबंधन जैसे त्योहार पर भी बाजारों में भीड़ नहीं है। गैस सिलेंडर तक खरीदने की हैसियत आम लोगों की नहीं बची है। कार्यकर्ताओं ने खा गई शक्कर, पी गया तेल, यह देखो भाजपा का खेल के नारे लगाए।

महंगाई के विरोध में जनता का मिल रहा है समर्थन - महेश जाटव

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेश जाटव ने कहा कि भाजपा सरकार में आम जनता महंगाई की मार से त्रस्त है। रोजमर्रा की चीजों के दाम आसमान छू रहे हैं और सरकार जनता की आवाज सुनने को तैयार नहीं है। कांग्रेस पार्टी आम जनता की इस लड़ाई को सड़क से सदन तक लड़ेगी और हर वार्ड में पहुंचेगी। भाजपा की व्यापारियों से सांठगांठ का नुकसान जनता उठा रही है।
ब्लॉक अध्यक्ष-2 वीरेन्द्र राजे ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की गलत नीतियों ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है। कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता जनता के हक के लिए संघर्ष करता रहेगा।

ब्लॉक क्रमांक-3 के अध्यक्ष नरेन्द्र मिश्रा ने कहा कि यह प्रदर्शन सिर्फ सांकेतिक नहीं है, बल्कि महंगाई से जूझ रही जनता की आवाज को बुलंद करने का प्रयास है।

ब्लॉक क्रमांक-1 के अध्यक्ष हेमराज रजक ने कहा कि भाजपा सरकार जनता की जेब पर डाका डालने का काम कर रही है। यह लुटेरों की सरकार है।

कार्यक्रम का संचालन शैलेंद्र तोमर ने किया व आभार अवधेश तोमर ने माना।

 कार्यक्रम में उपस्थिति रहे 

लीलाधर सूर्यवंशी, कमलेश तिवारी, नीलेश अहिरवार, हीरालाल चौधरी, युवा कांग्रेस के चक्रेश रोहित, मान सिंह चौधरी, गंगाराम चौधरी, हरिश्चंद्र सोनवार, मयंक ठक्कर, टीकाराम दीवान, उमेश ठेकेदार, अरविंद मछंदर, दीपक कुर्मी, मिठ्ठीलाल माते, साजिद राइन, मुन्ना लाल प्रजापति, शिवराम विश्वकर्मा, नरेश चौधरी, दशरथ रोहिताश, संयम रोहित, नरेंद्र अहिरवार, जीवन लाल चौधरी, नरेश टेलर, ओमप्रकाश अहिरवार सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन, पदाधिकारी, मोर्चा संगठन के कार्यकर्ता एवं आमजन उपस्थित रहे।उक्ताशय की जानकारी प्रवक्ता कमलेश तिवारी ने दी।

Post a Comment

और नया पुराने