सागर। भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी का जन्मदिन सोमवार को सेवा, संस्कार और संगठनात्मक आत्मीयता के साथ उत्साहपूर्वक मनाया गया। जन्मदिन के अवसर पर श्री तिवारी ने भगवान भोलेनाथ का रुद्राभिषेक कर आशीर्वाद प्राप्त किया, गौसेवा की और पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। वहीं सागर जिले की सभी विधानसभाओं से पहुंचे जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारियों और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के आत्मीय स्नेह ने इस अवसर को संगठन परिवार के यादगार मिलन में बदल दिया।
भाजपा कार्यालय पहुंचने पर श्री तिवारी का पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पुष्पवर्षा एवं आतिशबाजी के साथ भव्य स्वागत किया। विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक एवं व्यावसायिक संगठनों के प्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक और शुभचिंतक भी उन्हें शुभकामनाएं देने पहुंचे। सुबह से प्रारंभ हुआ बधाइयों और आत्मीय मुलाकातों का क्रम दिनभर चलता रहा।
जन्मदिन के अवसर पर श्री तिवारी सर्वप्रथम श्री देव भूतेश्वर मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने भगवान भोलेनाथ का विधि-विधान से पूजन-अर्चन एवं रुद्राभिषेक कर आशीर्वाद प्राप्त किया और सभी के कल्याण, सुख-समृद्धि तथा सागर जिले की निरंतर प्रगति की मंगलकामना की।
इसके पश्चात श्री तिवारी दयोदय गौशाला पहुंचे। यहां उन्होंने गौमाता का पूजन किया, अपने हाथों से गुड़-रोटी खिलाई और आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि जन्मदिन केवल जीवन का एक वर्ष पूर्ण होने का उत्सव नहीं, बल्कि अपने दायित्वों और संकल्पों को पुनः स्मरण करने का अवसर है। ईश्वर का आशीर्वाद और सेवा का भाव हमें समाज एवं संगठन के प्रति अपने दायित्वों को और अधिक निष्ठा से निभाने की प्रेरणा देता है। जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी का भाजपा कार्यालय पहुंचने पर कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बना। पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पुष्पवर्षा और आतिशबाजी के साथ श्री तिवारी का आत्मीय अभिनंदन किया। किसी ने पुष्पगुच्छ भेंट किया तो किसी ने गले लगकर शुभकामनाएं दीं। कार्यकर्ताओं के उत्साह और अपनत्व से कार्यालय परिसर उत्सवमय नजर आया। कार्यालय पहुंचकर श्री तिवारी ने भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं एकात्म मानववाद के प्रणेता पं. दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया। इसके पश्चात उन्होंने पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।
श्री तिवारी ने कहा कि वृक्ष जीवन और आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य का आधार हैं। पौधा लगाना प्रकृति के प्रति हमारे दायित्व की शुरुआत है, उसका संरक्षण कर वृक्ष बनाना हमारी जिम्मेदारी है। पर्यावरण संरक्षण को केवल अभियान नहीं, बल्कि अपने दैनिक जीवन का संस्कार बनाना होगा।
जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी के जन्मदिन के अवसर पर सागर जिले की सभी विधानसभाओं से बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, पार्टी के वरिष्ठजन, जिला एवं मंडल पदाधिकारी, मोर्चा-प्रकोष्ठों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता श्री तिवारी को शुभकामनाएं देने पहुंचे। विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक एवं व्यावसायिक संगठनों के प्रतिनिधियों तथा गणमान्य नागरिकों ने भी उनसे भेंट कर स्वस्थ, सुदीर्घ एवं यशस्वी जीवन की मंगलकामना की।
पार्टी के वरिष्ठजनों ने भी श्री तिवारी के संगठनात्मक समर्पण और कार्यकर्ता भाव की सराहना करते हुए उन्हें आशीर्वाद दिया। वहीं कार्यकर्ताओं ने अपने जिलाध्यक्ष के प्रति अपनत्व और आत्मीयता खुलकर व्यक्त की।
जिले भर से उमड़े कार्यकर्ताओं के स्नेह ने जन्मदिन को औपचारिक आयोजन से आगे बढ़ाकर संगठन परिवार के आत्मीय मिलन का स्वरूप दे दिया।
जिला अधिवक्ता संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अन्नी दुबे अपनी नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के साथ श्री तिवारी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देने पहुंचे। उन्होंने श्री तिवारी का अभिनंदन करते हुए उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। श्री तिवारी ने भी श्री दुबे एवं उनकी पूरी नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को निर्वाचन पर बधाई देते हुए सफल और सार्थक कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।
सोशल मीडिया पर भी दिनभर छाए रहे श्याम तिवारी के जन्मदिन को लेकर सोशल मीडिया पर भी खासा उत्साह दिखाई दिया। जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों ने उनके साथ अपनी तस्वीरें,और आत्मीय शुभकामना संदेश साझा किए। विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म दिनभर श्री तिवारी के जन्मदिन से जुड़े संदेशों और तस्वीरों से भरे रहे।
जन्मदिन पर मिले अपार स्नेह के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने कहा सागर जिले के जनप्रतिनिधियों, वरिष्ठजनों, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों से मिला स्नेह एवं आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल है। कार्यकर्ताओं का यह आत्मीय भाव ही मेरी सबसे बड़ी शक्ति और पूंजी है। आप सभी का स्नेह मुझे और अधिक ऊर्जा, निष्ठा और समर्पण के साथ संगठन एवं समाज की सेवा करने की प्रेरणा देता है।”
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की वास्तविक शक्ति उसका कार्यकर्ता है। संगठन ने उन्हें जो भी दायित्व और अवसर दिए हैं, उन्हें कार्यकर्ता भाव से निभाना उनका संकल्प रहा है। संगठन के प्रति समर्पण और कार्यकर्ताओं के साथ आत्मीय संबंध ही सार्वजनिक जीवन की वास्तविक पूंजी हैं। श्री तिवारी ने जन्मदिन पर प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से शुभकामनाएं देने वाले सभी जनप्रतिनिधियों, वरिष्ठजनों, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, सामाजिक, सांस्कृतिक एवं व्यावसायिक संगठनों के प्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों और शुभचिंतकों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया। जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन ने बताया कि जन्मदिन के अवसर पर आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में जिले के जनप्रतिनिधि,पार्टी के वरिष्ठ नेता, जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मोर्चा एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारी, कार्यकर्ता तथा विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक एवं व्यावसायिक संगठनों के प्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।


एक टिप्पणी भेजें