सागर। प्रदेश कांग्रेस सेवा दल के निर्देश पर जिला कांग्रेस सेवादल सागर ग्रामीण द्वारा कांग्रेस सेवादल के संस्थापक डॉ. नारायण सुब्बाराव हार्डीकर जी की पुण्यतिथि पर मकरोनिया में स्थित जिला कांग्रेस कमेटी सागर ग्रामीण के कार्यालय में श्रद्धांजलि अर्पित की एवं श्रद्धांजलि उपरांत रजाखेड़ी स्थित संजीवनी बाल आश्रम में बच्चों को कॉपी पेन एवं बिस्किट व फल वितरण किए गए। इस अवसर पर मुख्यातिथि के तौर पर जिला कांग्रेस कमेटी सागर ग्रामीण के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह मुहासा थे कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस सेवादल के ग्रामीण के मुख्य संगठक एड बी डी पटेल ने की।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी सागर ग्रामीण के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह मुहासा ने कहा कि डॉ. नारायण सुब्बाराव हार्डिकर भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के प्रमुख सेनानी, समाजसेवी और कांग्रेस सेवा दल के संस्थापक थे। उन्होंने युवाओं में देशभक्ति, अनुशासन और सेवा की भावना विकसित करने के लिए अपना जीवन समर्पित स्वतंत्रता आंदोलन में योगदान हार्डिकर जी महात्मा गांधी के विचारों से प्रभावित थे। उन्होंने स्वतंत्रता आंदोलन में सक्रिय भाग लिया और युवाओं को संगठित करके राष्ट्रीय आंदोलन को मजबूत करने का प्रयास किया। वे असहयोग आंदोलन तथा अन्य राष्ट्रीय आंदोलनों में सक्रिय रहे और कई बार जेल भी गए।
कांग्रेस सेवादल जिला ग्रामीण कांग्रेस मुख्य संगठक एड बी डी पटेल ने कहा कांग्रेस सेवा दल के स्थापना 1923 में काकीनाडा में कांग्रेस सेवा दल की स्थापना डॉ. एन. एस. हार्डिकर ने की। इसका उद्देश्य कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और युवाओं में अनुशासन, सेवा, देशभक्ति और संगठन की भावना पैदा करना था। सेवा दल ने स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान स्वयंसेवकों को प्रशिक्षण देकर महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
जिला कांग्रेस कमेटी संगठन महासचिव आशीष ज्योतिषी ने कहा राज्यसभा सदस्य 1952 से 1962 तक वे दो कार्यकाल के लिए राज्यसभा के सदस्य चुने गए थे।वे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से जुड़े थे।1958 में उन्हें पद्म भूषण से सम्मानित किया गया।
मध्य प्रदेश कांग्रेस सेवा दल के सचिव मनोज पवार ने कहा डॉ.एन. एस. हार्डिकर का मानना था कि राष्ट्र सेवा ही सच्ची सेवा है। उन्होंने युवाओं को समाज और देश के प्रति जिम्मेदारी निभाने तथा कठिन परिस्थितियों में भी अनुशासन के साथ काम करने की प्रेरणा दी।
जिला कांग्रेस कमेटी सागर ग्रामीण के उपाध्यक्ष जतिन चौकसे ने कहा कि डॉ.एन. एस. हार्डिकर केवल स्वतंत्रता सेनानी ही नहीं, बल्कि एक महान संगठनकर्ता और समाजसेवी थे। कांग्रेस सेवा दल की स्थापना करके उन्होंने देश की युवा शक्ति को राष्ट्र सेवा के लिए संगठित किया। उनका जीवन आज भी सेवा, अनुशासन और देशभक्ति की प्रेरणा देता है।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला यंग ब्रिगेड के ग्रामीण अध्यक्ष संजय रोहिदास, मकरोनिया ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेंद्र कुर्मी, जिला महामंत्री अवधेश सिंह सिमरिया, महिला कांग्रेस की प्रदेश सचिव पार्षद सीमा कमल चौधरी, पार्षद प्रतिनिधि अजय अहिरवार, नीरज पटेल,जय पाराशर, सीताराम पटेल,कमल चौधरी, तरुण पटेल,राहुल अहिरवार, शंकर पटेल, सोनू शुक्ला, मुकेश पटेल, भगवान सिंह ठाकुर, हरि दयाल पटेल, कन्हैया लाल अहिरवार, मुरलीधर पटेल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन मौजूद थे।
उक्त आशय की जानकारी जिला कांग्रेस कमेटी मीडिया प्रभारी अभिषेक गौर ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति में दी।

एक टिप्पणी भेजें