सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत 11वां आयुर्वेद दिवस कार्यक्रम सम्पन्न


सागर
। संचालनालय आयुष, मध्यप्रदेश भोपाल के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल के मार्गदर्शन तथा जिला आयुष अधिकारी डॉ. जोगेन्द्र सिंह ठाकुर के निर्देशन में जिले में 11वें आयुर्वेद दिवस के अवसर पर विभिन्न जागरूकता एवं स्वास्थ्य संबंधी कार्यक्रम आयोजित किए गए।

सागर शहरी क्षेत्र में शासकीय आयुष विंग, शासकीय आयुष जिला चिकित्सालय एवं एडिना कॉलेज में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। इनमें औषधीय पौधों के संरक्षण, निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, आयुष जागरूकता अभियान तथा योग एवं स्वस्थ जीवनशैली पर विशेष सत्र आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों में कुल 574 लाभार्थियों ने सहभागिता की।

इसके अतिरिक्त जिले की समस्त आयुष संस्थाओं में विभिन्न स्थलों पर निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए गए। आयुर्वेद एवं स्वस्थ जीवनशैली पर व्याख्यान, औषधीय पादप प्रदर्शनी, औषधीय पौधों का वितरण एवं पौधारोपण किया गया।

विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में विद्यार्थियों के लिए जागरूकता कार्यक्रम,आईईसी सामग्री का प्रदर्शन एवं वितरण, जन-जागरूकता रैली, प्रभात फेरी एवं जनसंवाद आयोजित किए गए। इनके माध्यम से आमजन को औषधीय पौधों की पहचान, उपयोग एवं घरेलू स्तर पर संरक्षण की जानकारी दी गई। जिले में आयोजित समस्त कार्यक्रमों में कुल 3246 लाभार्थियों ने लाभ प्राप्त किया।

Post a Comment

और नया पुराने