सागर। बंडा विधानसभा क्षेत्र में जहरीली एवं अवैध शराब से हुई मौत एवं बड़ी संख्या में लोगों के प्रभावित होने की घटना को लेकर जिला सागर ग्रामीण अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह मुहासा के निर्देश पर जिला महिला कांग्रेस सागर ग्रामीण की अध्यक्ष ऋचा सिंह के नेतृत्व में प्रदेश की राज्यपाल के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सोपा गया। महिला कांग्रेस की अध्यक्ष ऋचा सिंह ने कहा कि जहरीली एवं अवैध शराब से हुई मौतों से पूरे क्षेत्र में गहरे संकट में डाल दिया अवैध शराब और बढ़ता नशा केवल स्वास्थ्य का विषय नहीं है बल्कि इसका सबसे गंभीर प्रभाव महिलाओं में बच्चों तथा परिवारों पर पड़ता है महिला कांग्रेस द्वारा 8 सूत्रीय मांगों को लेकर दिया गया, ज्ञापन जिसमें मांग की गई कि
शराब त्रासदी की निष्पक्ष जांच हो
मृतकों एवं प्रभावित मरीजों के वास्तविक आंकड़ों का सत्यापन कर अधिकृत आंकड़े सार्वजनिक किए जाएं तथा शराब के नमूनों की वैज्ञानिक/फॉरेंसिक जांच कराई जाए। अवैध शराब के पूरे नेटवर्क पर कार्रवाई हो
केवल छोटे विक्रेताओं तक कार्रवाई सीमित न रहे। अवैध शराब के निर्माण, परिवहन, भंडारण एवं बिक्री से जुड़े पूरे नेटवर्क और मुख्य संचालकों पर कठोर कार्रवाई की जाए। महिलाओं की शिकायतों पर विशेष कार्रवाई हो
अवैध शराब एवं नशे के कारण घरेलू हिंसा, आर्थिक शोषण और पारिवारिक विवादों से प्रभावित महिलाओं के लिए गोपनीय शिकायत एवं त्वरित सहायता व्यवस्था बनाई जाए।
नशामुक्ति अभियान में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित हो,गांव-गांव चलाए जा रहे नशामुक्ति अभियान में महिला कांग्रेस, महिला स्वयं सहायता समूहों, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, आशा कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय महिला संगठनों की भागीदारी सुनिश्चित की जाए। गांवों में महिला नशामुक्ति समितियां बनाई जाएं संवेदनशील गांवों में महिलाओं की सहभागिता से स्थानीय नशामुक्ति एवं जागरूकता समितियां बनाई जाएं। प्रभावित परिवारों की महिलाओं और बच्चों का सर्वे हो शराब त्रासदी से प्रभावित परिवारों की महिलाओं एवं बच्चों का विशेष सर्वे कर उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य, आर्थिक स्थिति और आजीविका के लिए आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जाए।
महिलाओं के लिए नशामुक्ति एवं कानूनी जागरूकता शिविर हों गांवों में नियमित रूप से महिलाओं के लिए नशे के दुष्परिणाम, घरेलू हिंसा, कानूनी अधिकार एवं सरकारी सहायता योजनाओं से संबंधित जागरूकता शिविर आयोजित किए जाएं। नशे के विरुद्ध महिलाओं को अभियान का नेतृत्व दिया जाए, महिलाओं को केवल लाभार्थी नहीं, बल्कि नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भागीदार और नेतृत्वकर्ता बनाया जाए।
ज्ञापन देने वालों में प्रमुख रूप से प्रदेश महासचिव रेखा चौधरी, संगठन महा सचिव आशीष ज्योतिषी, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष प्रमिला राजपूत, नेता प्रतिपक्ष बब्बू यादव, सेवादल अध्यक्ष सिन्टू कटारे,युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष संदीप चौधरी, एनएसयूआई अध्यक्ष अक्षत कोठारी, माधवी चौधरी, महिला कांग्रेस प्रदेश सचिव सीमा कमल चौधरी, कांग्रेस प्रवक्ता डॉ हेमकुमारी कुर्मी, शैलेन्द्र तोमर, अवधेश तोमर रमाकांत यादव, सेवादल महिला अध्यक्ष रजिया खान, पार्षद नीलोफर चमन अंसारी, रोशनी वसीम खान, पूर्व पार्षद नीलम मदन यादव, पूर्व महिला अध्यक्ष महजबीन अली खान, लक्ष्मीनारायण सोनकिया, रवि सोनी पार्षद ताहिर खान, चमन अंसारी, शिवशंकर गुड्डू यादव, प्रियंकर तिवारी,अभिलाषा चौधरी, मीना पवन पटेल, ज्योति मलैया, मनीषा ठाकुर, नंदनी चौधरी, गीता कुशवाहा, सुनीता रैकवार,जनक रानी, बैजन्ती बाई,प्रभा बाई, एडवोकेट रजनी ठाकुर,नूरी खान,नैना ठाकुर,राधिका सौर, राजकुमारी अहिरवार, नमिता अहिरवार नीमाबाई, कविता बाई, मुन्नीबाई आदिवासी, जिला अध्यक्ष दयाराम आदिवासी सेवादल यंग बिग्रेड संजय रोहिदास, चक्रेश रोहित, आनंद अहिरवार आदि प्रमुख रूप से मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें