जिला दंडाधिकारी एवं कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने आपराधिक गतिविधियों पर रोक लगाने को दृष्टिगत रखते हुए 4 आदतन अपराधियों को 10 से 12 माह के लिए जिला बदर करने का आदेश दिया है। यह आदेश तत्काल प्रभावशील हो गया है।
कलेक्टर ने पुलिस अधीक्षक से प्राप्त प्रतिवेदन के आधार पर विभिन्न आपराधिक गतिविधियों में लिप्त आयुष पिता मुकेश जैन, उम्र 21 साल निवासी सिंधी कैंप, संत रविदास वार्ड, थाना मोतीनगर, सागर 10 माह, सौरभ पिता जगभान यादव, उम्र 28 साल निवासी सिमरिया घाट, थाना खुरई शहर, जिला सागर 12 माह, रीतेश पिता हुकुमचंद जाटव, उम्र 30 साल निवासी पगारा रोड, थाना मोतीनगर, सागर 10 माह, अभिषेक पिता सुरेश कुमार अहिरवार, उम्र 24 साल निवासी भीम वार्ड, थाना बीना, जिला सागर 11 माह के लिए सागर जिले व सीमावर्ती जिलों की राजस्व सीमाओं से निष्कासित करने का आदेश दिया है। उनके विरुद्ध न्यायालय में प्रकरण चल रहा है तो वे नियत पेशी पर न्यायालय में उपस्थित हो सकेंगे। परंतु इसके पूर्व अनावेदकों को थाना प्रभारी को लिखित में सूचना देनी होगी तथा न्यायालय में पेशी होने के तुरंत पश्चात् जिला दंडाधिकारी के आदेश का पालन सुनिश्चित करना होगा।

एक टिप्पणी भेजें