सागर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिला भाजपा कार्यालय में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रक्तदान शिविर का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री गोविन्द सिंह राजपूत, भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी, सागर विधायक शैलेन्द्र कुमार जैन, अपेक्स बैंक अध्यक्ष महेंद्र सिंह यादव, नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार एवं सेवा संकल्प अभियान टोली के जिला संयोजक जगन्नाथ गुरैया ने किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस को सेवा और जनकल्याण के संकल्प के रूप में मनाते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया। जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी के साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने रक्तदान कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति अपनी शुभकामनाएं सेवा कार्य के माध्यम से समर्पित की। इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा पदाधिकारियों ने रक्तदान शिविर का अवलोकन किया तथा रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन कर उन्हें प्रशस्ति पत्र भेंट किए। अतिथियों ने रक्तदान को मानव सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम बताते हुए कार्यकर्ताओं द्वारा किए जा रहे सेवा कार्य की सराहना की। रक्तदान शिविर में चैतन्य ब्लड सेंटर के संचालक संजय सिंह एवं संगीता सिंह के साथ लगभग 15 सदस्यों की टीम ने सेवाएं प्रदान कीं। टीम द्वारा रक्तदान से पूर्व रक्तदाताओं के वजन, ब्लड प्रेशर सहित आवश्यक स्वास्थ्य जांच की गई। वातानुकूलित परिसर में आयोजित शिविर में रक्तदाताओं की सुविधा के लिए 10 बेड की व्यवस्था की गई थी। रक्तदान के बाद रक्तदाताओं के लिए मौसम के अनुकूल पेय एवं खाद्य पदार्थों की भी व्यवस्था की गई।
कार्यक्रम प्रभारी नितिन सोनी ने बताया कि जिला कार्यालय में आयोजित रक्तदान शिविर में जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी, पार्षद रीतेश तिवारी, नितिन सोनी, विक्रम सोनी, विकास चंदेलिया, सोनू उपाध्याय, अभिमन्यु सोनी, राहुल सिंह, नीलम अहिरवार, रश्मि कुशवाहा, जयश्री रैकवार, रितेश तिवारी, रतिराम अहिरवार, आशीष पंथी, कुलदीप खटीक, विकास केसरवानी, राम जी पटेल, कविता लारिया, राघव पांडे, नमन सुमैया, अनिकेत खारेसे, कपिल जाटव, दीपक यादव, जय धानक, नरेश धानक एवं गोलू मेहरौली सहित 76 लोगों ने रक्तदान किया। वहीं खुरई, सुरखी एवं नरयावली विधानसभा में आयोजित रक्तदान शिविरों में 114 लोगों ने रक्तदान किया। इसके अलावा बीना विधानसभा में शुक्रवार को रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा।
जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन ने बताया कि कार्यक्रम में पूर्व विधायक नारायण प्रसाद कबीरपंथी, वरिष्ठ नेता डॉ. अनिल तिवारी, एडवोकेट राजू बड़ोनिया, डॉ. प्रदीप पाठक, लक्ष्मण सिंह, जिला उपाध्यक्ष जगन्नाथ गुरैया, निकेश गुप्ता, यश अग्रवाल, विक्रम सोनी, मनीष चौबे, जिला महामंत्री सुमित यादव, चेतराम अहिरवार, राहुल वैद्य, सविता साहू, सुषमा यादव, मेघा दुबे, मधुकर जाटव, अंशुल परिहार, जय सोनी, आलोक केशरवानी सहित पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें