सागर। कलेक्टर के आदेशानुसार एवं जिला आयुष अधिकारी के मार्गदर्शन में अन्तर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर दिनांक 01 अक्टूबर 2026 गुरुवार को आयुष विभाग द्वारा विशेष शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर शहर के आनंद वृद्धाश्रम, राजघाट रोड, सागर में आयोजित किया गया।
शिविर में वृद्धाश्रम में निवासरत सभी वृद्धजनों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया एवं आवश्यकतानुसार आयुर्वेदिक औषधियों का वितरण किया गया। इस दौरान सभी वृद्धजनों को आयुर्वेद आधारित जीवनशैली, ऋतुचर्या और योग के महत्व के बारे में बताया गया। शिविर में सभी वृद्धजनों को जोड़ों के दर्द और अनिद्रा से राहत के लिए विशेष योगाभ्यास एवं प्राणायाम कराया गया। साथ ही सभी 60 लाभार्थियों की मधुमेह (ब्लड शुगर) की जाँच भी की गई।
कार्यक्रम के अंत में जिला प्रशासन के सहयोग से सभी वृद्धजनों को माला पहनाकर एवं शाल-श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। शिविर में कुल 60 वृद्धजनों ने लाभ प्राप्त किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में वृद्धाश्रम प्रबंधन एवं आयुष विभाग के स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

एक टिप्पणी भेजें