मोतीनगर पुलिस की त्वरित कार्रवाई- घर और मंदिर से चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, 2 चोरियों का खुलासा


सागर
। थाना मोतीनगर क्षेत्र में घर का ताला तोड़कर सोने-चांदी के आभूषण एवं नगदी चोरी करने वाले आरोपियों को मोतीनगर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए सोने-चांदी के आभूषण एवं अन्य संपत्ति, कुल कीमत करीब ₹70,000, बरामद की है। प्रकरण में एक विधि-विरुद्ध बालक को भी अभिरक्षा में लिया गया है।

घटना का विवरण

दिनांक 11 सितंबर को फरियादी देवेन्द्र पिता स्व. मगनलाल साहू, उम्र 59 वर्ष, निवासी ढोलक बीड़ी ऑफिस के पीछे, केशवगंज वार्ड, थाना मोतीनगर द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि वह दिनांक 05 सितंबर को अपनी पत्नी के साथ घर पर ताला लगाकर वृंदावन एवं खाटूश्याम की यात्रा पर गया था। इस दौरान घर पर कोई मौजूद नहीं था।
11 सितंबर को सुबह करीब 05:00 बजे घर वापस आने पर फरियादी ने देखा कि घर के दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। अंदर जाकर देखने पर सामान अस्त-व्यस्त मिला तथा अलमारी का लॉक भी टूटा हुआ था। अलमारी में रखे सोने का हार, मंगलसूत्र, एक जोड़ी झुमकी, चेन, अंगूठी, सोने के टॉप्स, दो सोने की गुरिया, चांदी की चार जोड़ी पायल, चांदी की चेन, बिछिया एवं करीब ₹1,000 के सिक्के सहित कुल करीब ₹70,000 कीमत की संपत्ति अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले जाना पाया गया।
रिपोर्ट पर थाना मोतीनगर में अपराध  पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई

प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना मोतीनगर पुलिस द्वारा घटना के संबंध में महत्वपूर्ण सुराग जुटाए गए तथा मुखबिर सूचना तंत्र को सक्रिय किया गया। पुलिस टीम द्वारा लगातार प्रयास करते हुए संदिग्धों की जानकारी एकत्रित की गई। 

प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने  सूरज अहिरवार पिता कन्हैयालाल अहिरवार, उम्र 21 वर्ष, निवासी संतकबीर वार्ड, हाल बेनी साहू होटल के पास, सागर।
प्रिंस उर्फ गरी पिता राजेन्द्र राज अहिरवार, उम्र 19 वर्ष, निवासी सूबेदार वार्ड, सागर। एक विधि-विरुद्ध बालक, उम्र 17 वर्ष 02 माह
को दिनांक 12.09.2026 को पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपियों द्वारा उक्त चोरी की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया गया। आरोपियों की निशानदेही एवं उनके कब्जे से चोरी किए गए सोने-चांदी के आभूषण एवं अन्य संपत्ति, कुल कीमत करीब ₹70,000, समक्ष गवाह विधिवत जप्त की गई।

प्रकरण में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर तथा विधि-विरुद्ध बालक को अभिरक्षा में लेकर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

पूछताछ में एक अन्य चोरी की घटना का भी खुलासा

पुलिस द्वारा की गई पूछताछ के दौरान उक्त आरोपीगणों ने दिनांक 26.04.2026 की रात मंगलगिरी पहाड़ी पर स्थित जैन मंदिर से एक बड़ी दान पेटी चोरी करने की घटना में भी शामिल होना स्वीकार किया।

उक्त घटना के संबंध में भी पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई करते हुए आरोपीगणों को उक्त प्रकरण में गिरफ्तार किया गया है। दोनों घटनाओं के संबंध में पुलिस द्वारा अग्रिम विवेचना एवं आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

उक्त कार्रवाई में निरीक्षक जसवंत राजपूत, थाना प्रभारी मोतीनगर
सउनि भारत सिंह,
प्रआर दिनेश यादव,
प्रआर सुनील चौबे,
आरक्षक जगनेश
अंशुल मिश्रा, मधुर एवं आरक्षक बद्री
की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Post a Comment

और नया पुराने