सागर। म प्र राज्य कर्मचारी संघ के प्रांतीय आह्वान पर संभागीय अध्यक्ष मोहन अग्रवाल के नेतृत्व में संभागीय मुख्यालय सागर में राज्य कर्मचारी संघ द्वारा एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री एवं मुख्य सचिव म प्र शासन के नाम संभागायुक्त सागर को 25 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा गया।
मोहन अग्रवाल ने बताया कि प्रदेश के अधिकारी कर्मचारी एवं पेंशनरों को केंद्र के समान महंगाई भत्ता लिपिक संभार को मंत्रालय के समान समान वेतनमान कर लाभ दो संतान से अधिक सेवा साटन की बाध्यता का अधिकार का निरस्त करने प्रदेश में आउटसोर्स व्यवस्था को समाप्त कर कार्य दैनिक वेतन भोगी संविदा कर्मी स्थाई कर्मी करवट कर्मचारियों को रिक्त पदों पर विरोध नियमित करने पुरानी पेंशन योजना को लागू करने ग्रेजुएट की राशि की सीमा के अंदर के समान काम से कम 25 लाख रुपए करने शिक्षा अधिकार अधिनियम लागू होने से पूर्व नियुक्त शिक्षकों को टेट परीक्षा की बाध्यता समाप्त करने के लिए राज्य शासन से केंद्र शासन को प्रस्ताव भेजने, पदोन्नति में सीपीसीटी एवं शिक्षक संभाग में d.ed b.ed व्यावसायिक योग्यता की अनिवार्यता को समाप्त कर वरिष्ठता के आधार पर पदोन्नति देने, पंचायत विभाग स्वास्थ्य विभाग महिला बाल विकास विभाग वन विभाग आदि विभागों में वेतन विसंगतियां को दूर करने अनुकंपा नियुक्ति के प्रकरण का तत्काल निराकरण करने व्रत पाठ का पद नाम परिवर्तन कर कार्यालय सहायक करने सहित 25 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौपकर उनको शीघ्र पूर्ण करने की मुख्यमंत्री से मांग की है उन्होंने कहा एक ओर मुख्यमंत्री कर्मचारियों को सरकार की रीढ़ कहते हैं वहीं उनकी जायज मांगों को लेकर उनकी उदासीनता से कर्मचारियों में रोष व्याप्त है।
धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए राज्य कर्मचारी संघ के प्रदेश मंत्री राकेश श्रीवास्तव ने कहा कि कर्मचारी हित की जायज लंबित मांगों को लेकर संघ द्वारा सरकार और प्रशासन से बार बार पत्राचार कर निराकर का अनुरोध किया गया परंतु सरकार द्वारा कोई पहल नहीं की गई जिससे कर्मचारी वर्ग में बहुत नाराजगी है यदि अभी भी सरकार ने मांगे नहीं मानी तो अक्टूबर में प्रदेश की राजधानी भोपाल में लगभग सवा लाख कर्मचारियों के साथ उग्र आंदोलन किया जाएगा।
ज्ञापन का वाचन करते हुए संभागीय सचिव देवानंद विश्वकर्मा ने कहां कि जब कर्मचारी अपने कर्तव्यों का पूर्ण निष्ठा से निर्वहन करते हुए सरकार की योजनाओं को धरातल पर सफ़ल बना रहा है तो सरकार को भी संवेदनशीलता से कर्मचारियों की मांगों का समय पर निदान करना चाहिए।
धरना को सागर दमोह टीकमगढ़ और छतरपुर जिला अध्यक्षों ने भी संबोधित किया।
ज्ञापन उपरांत कार्यक्रम को सफल बनाने पर सागर जिलाध्यक्ष अवधेश उपाध्याय ने सभी का आभार जताया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से सागर जिलाध्यक्ष अवधेश उपाध्याय,जिला सचिव राजकुमार कपूर, दमोह जिलाध्यक्ष सुरेंद्र राय, दमोह सचिव संजीव तिवारी,टीकमगढ़ जिलाध्यक्ष मुकेश त्रिपाठी, छतरपुर जिला सचिव विपिन दीक्षित, अनिल पटेरिया, प्रदेश आईटी सेल प्रभारी बाबूलाल विश्वकर्मा, शिशिर तिवारी, संजीव ठाकुर छतरपुर जिला सचिव विपिन दीक्षित, अनिल पटेरिया टीकमगढ़ जिला अध्यक्ष मुकेश त्रिपाठी अमर शर्मा पद्मेश पाठक जिला, राजेन्द्र सिंह गुर्जर इरफ़ान सिद्दीकी गोविंद यादव देवेंद्र अग्रवाल नगर निगम प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष के विकास उपाध्याय कार्यालय मंत्री दिनेश कनौजिया आशुतोष सोलंकी संभागीय उपाध्यक्ष लोकमान्य चौधरी दिनेश तिवारी अशोक तिवारी संजय उपाध्याय चतुर्थ श्रेणी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अभिनंदन बिंदलिया शिक्षा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सुशील शांडिल्य ओमप्रकाश श्रीवास्तव सागर तहसील अध्यक्ष पंकज सिंह राजपूत तहसील सचिव प्रेम नारायण अहिरवार मनहरण अग्निहोत्री दुलीचंद पटेल सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें