SIR को लेकर कांग्रेस भ्रम की राजनीति न करे- प्रदीप राजौरिया भाजपा प्रदेश सह मीडिया प्रभारी


सागर
। भाजपा प्रदेश सह मीडिया प्रभारी  प्रदीप राजौरिया ने कहा कि मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) लोकतांत्रिक व्यवस्था को अधिक पारदर्शी, व्यवस्थित और विश्वसनीय बनाने की प्रक्रिया है। प्रत्येक पात्र नागरिक का मताधिकार सुरक्षित रहे तथा मतदाता सूची शुद्ध और अद्यतन हो, यह सभी राजनीतिक दलों और नागरिकों की सामूहिक जिम्मेदारी है।

श्री राजौरिया ने कहा कि कांग्रेस को यदि SIR को लेकर कोई आपत्ति है तो वह तथ्यों, प्रमाणों और संवैधानिक प्रक्रिया के माध्यम से अपनी बात रखे। संवैधानिक संस्थाओं पर लगातार सवाल खड़े करने और जनता के बीच भ्रम का वातावरण बनाने के बजाय कांग्रेस को सकारात्मक और जिम्मेदार भूमिका निभानी चाहिए।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने देश में लंबे समय तक शासन किया है। आज आवश्यकता इस बात की है कि कांग्रेस अपने राजनीतिक दृष्टिकोण और अपने नेता, नीति,नियत पर आत्ममंथन करे। केवल आरोप लगाने और भ्रम का वातावरण बनाने से जनता का विश्वास प्राप्त नहीं होता। जनविश्वास सेवा से और जनता के हित में किए गए कार्यों से अर्जित होता है।

श्री राजौरिया ने कहा कि लोकतंत्र में मतदाता सूची की शुचिता अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसलिए राजनीतिक दलों को चाहिए कि वे पात्र मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा के साथ-साथ मतदाता सूची को अधिक शुद्ध और विश्वसनीय बनाने की प्रक्रिया में रचनात्मक सहयोग करें। श्री राजौरिया ने कांग्रेस पार्टी से आग्रह किया कि वह SIR जैसे महत्वपूर्ण विषय पर राजनीति करने के बजाय तथ्यों के आधार पर अपनी बात रखे और जनता को भ्रमित करने के बजाय लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक प्रक्रियाओं में सहयोग करे।

Post a Comment

और नया पुराने