सागर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 30 हजार के इनामी बदमाश मनीष लोधी से मुठभेड़, पैर में लगी गोली


सागर
। थाना बंडा एवं विनायका क्षेत्र के जहरीली शराब प्रकरण के मुख्य आरोपी 30 हजार रुपये के इनामी बदमाश मनीष लोधी उर्फ यशवंत ठाकुर एवं आशीष साहू से आज पुलिस की मुठभेड़ हो गई।

दिनांक 23.09.26 बुधवार को करीब तड़के 3 बजे मालथौन थाना क्षेत्र के नोनिया-सेसई रोड घाटी पर पुलिस टीम द्वारा धरपकड़ के दौरान बदमाश का पुलिस से सामना हो गया।

पुलिस के अनुसार, मनीष लोधी और उसके साथी आशीष साहू ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी कार्रवाई में मनीष लोधी के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया। वहीं भागने के प्रयास में उसका साथी आशीष साहू भी घायल हुआ है।

मौके से पुलिस ने 2 देशी कट्टे, 5 खाली राउंड और एक बेसबॉल का डंडा बरामद किया है। दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।

पुलिस द्वारा घटनास्थल की कार्रवाई, हथियारों और साक्ष्यों का संकलन तथा चिकित्सकीय परीक्षण कराया जा रहा है। मामले में वैधानिक कार्रवाई जारी है।

Post a Comment

और नया पुराने