पं. दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती पर सागर जिले में बूथ स्तर तक हुए कार्यक्रम


सागर।
जनसंघ के संस्थापक सदस्य एवं एकात्म मानववाद के प्रणेता श्रद्धेय पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा सागर जिले में बूथ स्तर से लेकर विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित कर उनका पुण्य स्मरण किया गया। कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर विभिन्न स्थानों पर स्वच्छता अभियान एवं सेवा गतिविधियां भी आयोजित की गईं।

पं. दीनदयाल जी का दर्शन अंतिम व्यक्ति के कल्याण का मार्गदर्शक : श्याम तिवारी

भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी ने कहा कि श्रद्धेय पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का जीवन राष्ट्रसेवा, संगठन निर्माण और समाज के अंतिम व्यक्ति के उत्थान के लिए समर्पित रहा। उन्होंने एकात्म मानववाद और अंत्योदय के माध्यम से ऐसा विचार दिया, जिसमें विकास का केंद्र समाज का अंतिम व्यक्ति है। उनके विचार आज भी प्रत्येक कार्यकर्ता को सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा देते हैं।

श्री तिवारी ने कहा कि पंडित दीनदयाल जी ने स्वावलंबन, स्वदेशी, सामाजिक समरसता और अंत्योदय को राष्ट्र की प्रगति का आधार माना। भाजपा का संगठन उनके विचारों को केवल स्मरण करने तक सीमित नहीं रखता, बल्कि सेवा कार्यों और जनकल्याण की गतिविधियों के माध्यम से उन्हें समाज के बीच साकार करने का प्रयास करता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के नेतृत्व में आत्मनिर्भर भारत और अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाने के प्रयासों में पंडित दीनदयाल जी के विचारों की प्रेरणा दिखाई देती है।

उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती केवल उनके व्यक्तित्व को स्मरण करने का अवसर नहीं, बल्कि उनके विचारों को अपने आचरण और कार्यों में उतारने का संकल्प दिवस है। भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा और जनकल्याण की भावना पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य करता रहे, यही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

बूथ स्तर तक मनाई गई जयंती

जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन ने बताया कि सागर जिले के विभिन्न मंडलों एवं बूथों पर आयोजित कार्यक्रमों में पार्टी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके जीवन, विचारों एवं राष्ट्रसेवा में योगदान का स्मरण किया गया। साथ ही भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा स्वच्छता एवं सेवा गतिविधियों में सहभागिता कर समाज के प्रति सेवा भाव को मजबूत करने का संदेश दिया गया।

कार्यक्रमों में जिला एवं मंडल पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, बूथ समितियों के सदस्य एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post a Comment

और नया पुराने