श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर युवा यादव महासभा ने निकाली विशाल वाहन रैली, जगह-जगह हुआ स्वागत


सागर
। प्रति वर्ष अनुसार भगवान श्री कृष्ण जी जन्माष्टमी पर युवा यादव महासभा द्वारा श्री देव गोवर्धन मंदिर परिसर से विशाल वाहन रैली निकाली गई। सर्व प्रथम भगवान श्री कृष्ण जी की पूजा अर्चना के बाद रैली आरंभ हुई। वाहन रैली को यादव महासभा के जिलाध्यक्ष शिवशंकर यादव, पूर्व सांसद लक्ष्मीनारायण यादव, समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गौरीसिंह यादव ने धर्म ध्वजा दिखाकर शुभारंभ किया। वाहन रैली में यादव समाज के लोग अपने वाहनों पर पीले झंडे लगाकर, माथे पर पीला चंदन लगायें हुये जय माधव- जय यादव, हाथी- घोड़ा पालकी जय- कन्हैया लाल की, जयकारे लगाते हुए भगवान श्री कृष्ण जी के जय घोष करते हुए चल रहे थे। 

वाहन रैली का जगह-जगह हुआ स्वागत

वाहन रैली का विभिन्न संगठनों द्वारा स्वागत किया गया। तहसीली में भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी और भाजपा जिला महामंत्री सुमित यादव ने अपने साथियों के साथ स्वागत किया। लाल स्कूल के पास   कांग्रेस जिला भूपेंद्र सिंह मुहासा, आशीष ज्योतिषी, पार्षद रोशनी बसीम खान, पार्षद रिचा सिंह ने स्वागत किया। झंडा चौक पर पार्षद रुपेश यादव ने अपने साथियों के साथ स्वागत किया। तीनबत्ती पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेश जाटव ने कांग्रेस नेताओं के साथ वाहन रैली का स्वागत किया। कटरा बजार में भाजपा नेता अर्पित पांडेय ने अपने साथियों के साथ वाहन रैली में शामिल यदुवंशीयो का पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया।

समापन

वाहन रैली का समापन सदर बाजार में खेरवाही माता मंदिर परिसर में प्रसादी वितरण के साथ सम्पन्न हुआ। 

रैली में यह रहे शामिल

वाहन रैली में नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष बब्बू यादव,  जितेंद्र सिंह रोहण, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि चंदन यादव,  जनपद सदस्य संजय मोटी यादव, जनपद सदस्य शिवपाल यादव,  जनपद सदस्य सुधीर यादव, रामस्वरूप यादव, डां. राजेन्द्र यादव, अमित यादव, शंकर यादव, अभिषेक यादव, शनि यादव, नमन यादव, अतुल यादव, हेमन्त यादव, छोटू यादव,  सोनू यादव, रमेश यादव, अरविंद यादव,  फेरनसिंह यादव वरपानी, विनोद यादव शाहपुर, संतोष लम्बरदार, सुभाष यादव, मुंगेरी यादव, सुमित यादव, मुकेश यादव, सचिन यादव, शिवराज यादव, गोपीलाल यादव, गोपाल मोहन यादव,लीलाधर यादव,  नीरज यादव, बंटी यादव,  शिवकुमार यादव, ब्रजेश यादव, कृष्ण मुरारी यादव सरपंच, चन्द्रभान यादव सरपंच, सोमेश यादव सहित यादव समाज के सैकड़ों लोग उपस्थित थे। 

आभार

कार्यक्रम के अंत में युवा यादव महासभा के अध्यक्ष वासु यादव ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

Post a Comment

और नया पुराने