सागर। पुलिस द्वारा जिले में अवैध शराब के निर्माण, संग्रहण, क्रय-विक्रय एवं परिवहन पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से निरंतर सख्त कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधीक्षक सागर अनुराग सुजानिया के निर्देशन में अवैध गतिविधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस के मार्गदर्शन में थाना आगासौद पुलिस द्वारा प्रभावी कार्रवाई की गई।
दो गांवों में पुलिस की दबिश, 600 लीटर महुआ लहान नष्ट
मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर थाना प्रभारी आगासौद निरीक्षक अनुपमा शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र के ग्राम बेरखेड़ी टांडा एवं ग्राम ग्रेंट टांडा में दबिश दी गई। कार्रवाई के दौरान अवैध कच्ची शराब बनाने के लिए तैयार किया जा रहा महुआ लहान बरामद कर मौके पर नष्ट किया गया।
पुलिस टीम द्वारा की गई कार्रवाई में ग्राम बेरखेड़ी टांडा से लगभग 500 लीटर तथा ग्राम ग्रेंट टांडा से लगभग 100 लीटर, कुल 600 लीटर महुआ लहान मौके पर नष्ट किया गया। इसके अतिरिक्त आरोपिया कमला बाई बंजारा के कब्जे से 4.5 लीटर अवैध कच्ची शराब जब्त की गई।
आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज
उक्त कार्रवाई में आरोपिया कमला बाई बंजारा के विरुद्ध अपराध क्रमांक 189/26, धारा 34(1) आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
सागर पुलिस द्वारा अवैध शराब के निर्माण एवं कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इस प्रकार की अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए सूचना संकलन, संदिग्ध स्थानों की जांच एवं प्रभावी कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।
सराहनीय भूमिका
उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी आगासौद निरीक्षक अनुपमा शर्मा सहित प्र.आर. सतीश रावत, प्र.आर. जयपाल,
आर. संदीप, आर. दीपेंद्र, आर. रणवीर,
आर. दीपक,म.आर. रविता, म.आर. साक्षी, प्र.आर. चालक संतोष तिवारी की सराहनीय भूमिका रही।

एक टिप्पणी भेजें