सागर। शहर के संजय ड्राइव रोड पर झील किनारे स्थित 12 ज्योतिर्लिंग स्थल से अज्ञात असामाजिक तत्वों द्वारा भगवान भोलेनाथ के शिवलिंग और 6 नंदी महाराज की मूर्ति खंडित कर चोरी करने की घटना सामने आई थी। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए मोतीनगर थाना प्रभारी निरीक्षक जसवंत सिंह राजपूत ने तत्काल संज्ञान लिया। उन्होंने ने तत्परता दिखाते हुए न सिर्फ मामले में त्वरित वैधानिक कार्रवाई शुरू की, बल्कि धार्मिक भावनाओं का सम्मान करते हुए मंदिर में नई मूर्तियों (शिवलिंग और नंदी जी) की विधिवत पुनर्स्थापना भी कराई। पुलिस की इस तत्परता और मुस्तैदी की सराहना करते हुए नगर निगम सागर के नेता प्रतिपक्ष बाबू सिंह बब्बू यादव के नेतृत्व में कांग्रेस पार्षदों के प्रतिनिधिमंडल ने मोतीनगर थाना प्रभारी जसवंत सिंह राजपूत को शॉल-श्रीफल देकर उनका नागरिक अभिनंदन किया। नेता प्रतिपक्ष यादव ने कहा कि धार्मिक स्थलों पर ऐसी हरकतें समाज में अशांति फैलाने का प्रयास होती हैं, लेकिन पुलिस ने जिस सूझबूझ और तेजी से आस्था की रक्षा करते हुए नई मूर्तियां स्थापित करवाईं, वह वाकई सराहनीय है। पार्षद शिवशंकर यादव ने कहा मौके पर पर्याप्त सुरक्षा, सीसीटीवी की व्यवस्था हो, इसके लिए वे नगर निगम प्रशासन के समक्ष मुद्दा उठाएंगे। इस अवसर पर थाना प्रभारी राजपूत ने कहा क्षेत्र में अमन-चैन, कानून व्यवस्था और सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखना पुलिस की पहली प्राथमिकता है। कांग्रेस पार्षदों के प्रतिनिधिमंडल में पार्षद ताहिर खान, रिचा सिंह, रोशनी वसीम खान, अशोक साहू और चमन अंसारी आदि मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें