माफिया रैकेट में क्या भाजपा के विधायक और मंत्री शामिल हैं, मौतों का जिम्मेदार कौन- उमंग सिंगार


सागर। मध्य प्रदेश नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार बंडा मे जहरीली शराब के सेवन से उपचारत लोगों से एवं मृतकों के परिवार जनों से सागर स्थित बीएमसी कॉलेज मे मिले और बातचीत की इसके बाद वह बंडा के लिए रवाना हो गए।
जिला कांग्रेस कमेटी सागर ग्रामीण के मीडिया विभाग के प्रभारी अभिषेक गौर ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति में बताया कि श्री सिंगार ने कहा कि जो मरीज है उन्होंने अपनी व्यर्था बताई जो शराब बिक रही है वह किसी ने दुकान से ली, किसी ने ढाबा से ली, किसी ने किराने की दुकान से ली, मतलब यहां एक रैकेट चल रहा था। शराब माफियों में कौन-कौन है और सरकार के कौन लोग  है, सरकार के कौन मंत्री है, विधायक है क्या वो भी इसमें लिप्त है, सरकार ने इसमें राेक क्यों नहीं लगाई। मुख्यमंत्री की अक्षमताऔं के कारण प्रदेश में बार-बार घटनाएं घट रही है, यह बार-बार कहते हैं डबल इंजन की सरकार है। मैं समझता हूं कि पूरी तरह व्यवस्था फेल है। सरकार क्यों तत्काल कार्यवाही नहीं करना चाहती। जो अपराधी है उनको क्यों नहीं जेल भेजना चाहते। 
पीड़ित परिवार को मुआवजा मिलना चाहिए, मैं समझता हूं दो-तीन लाख से किसी का परिवार नहीं खरीदा जा सकता या तो नौकरी की व्यवस्था करें और कम से कम 25 लाख मिलना चाहिए। 
साथ ही जो आरोपी है उनको कड़ी से कड़ी सजा होनी चाहिए।
जिला कांग्रेस कमेटी सागर ग्रामीण के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह मुहासा ने बंडा में जहरीली शराब के सेवन से मृतक परिवारों को एक-एक करोड रुपए की सहायता राशि देने की मांग प्रशासन से की हैं। जैसे ही घटना की सूचना मिली वैसे ही जिला कांग्रेस सागर ग्रामीण के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह मुहासा, संगठन महासचिव आशीष ज्योतिषी एवं शैलेन्द्र तोमर बंडा पहुंचे और वरिष्ठ कांग्रेस जनों के साथ सिविल अस्पताल में मृतकों के परिवार जनों एवं उपचार रत लोगों से मुलाकात की और बरा चौराहे पर मृतक के शव के साथ न्याय दिलाने के लिए बीच सड़क पर धरने पर बैठे और पोस्टमार्टम हाउस भी गए, जहां मृतकों के परिवार जनों से मिले। 
श्री मुहासा ने प्रशासन को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि बंडा की घटना प्रशासन की घोर लापरवाही से हुई जिसके कारण भोली -भाली जनता इसका शिकार हुई। पूर्व विधायक तरवर लोधी ने कहा कि उक्त घटना के लिए उच्च स्तरीय जांच कमेटी गठित हो, दोषी पाए जाने पर व्यापारियों पर हत्या का मामला दर्ज हो और इसके साथ-साथ इन को संरक्षण देने वाले अधिकारियों पर कार्यवाही हो। जिला संगठन महासचिव ने कहा कि यह घटना मध्यप्रदेश की बड़ी घटना है जिसमे नकली शराब सें दो दर्जन मौते होने की घटना हृदय विदारक हैं। सौ से अधिक लोगो को अस्पतालों में भर्ती कराया गया हैं। यह प्रदेश शासन के क़ानून व्यवस्था की स्थिति हैं। धरना स्थल पर पूर्व विधायक नारायण प्रजापति, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष एड. भूपेंद्र राजपूत, सतीश यादव ,रणवीर सिंह डिलाखेड़ी , संतोष सराफ, श्रीकांत सराफ, संदीप यादव, प्रदीप सोनी ,अजीत सिंह चील पहाड़ी, रणवीर सिंह  ,साहिल खटीक बंडा विधानसभा उपाध्यक्ष युवक कांग्रेस, भूपेंद्र सिंह राजपूत,  सतीश यादव, जितेंद्र मिश्रा ,सुनील जैन मगरधा, बृजेंद्र मिश्रा, शंकर सिंह लोधी, प्रदीप सोनी, अनिल यादव पार्षद, नितिन वाजपेई, संदीप यादव, विधानसभा अध्यक्ष प्रभांशु करोसिया, आसिफ खान, दीपक प्रजापति सहित सेकड़ो की संख्या में लोग उपस्थित रहे। प्रशासन के उचित आश्वासन के बाद धरना समाप्त हुआ।

Post a Comment

और नया पुराने